फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Set an example by giving love and care to abandoned dogs

Noida News: लावारिस कुत्तों को प्यार व देखभाल कर बने मिसाल

Mon, 25 Aug 2025 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Set an example by giving love and care to abandoned dogs
इंटरनेशनल डॉग डे-
विज्ञापन

- सड़कों पर घूमने वाले बेजुबानों के लिए दिन-रात कर रहे एक
-बोले, लोगों को कुत्तों को एडॉप्ट करने पर देना चाहिए जोर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा नोएडा जहां तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली की छाप छोड़ रहा है, वहीं एक ऐसी कहानी उभर रही है जो दिल को छू लेती है। यहां के कई संवेदनशील लोग लावारिस कुत्तों को न केवल सहारा दे रहे हैं, बल्कि समाज में उनके प्रति जागरूकता फैलाने का भी बीड़ा उठा रहे हैं। यह लोग नोएडा की गलियों में भटकने वाले बेजुबान जानवरों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। ये लोग न केवल इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं, बल्कि उनकी नसबंदी, टीकाकरण और इलाज भी सुनिश्चित करते हैं। कई लोगों ने तो इनके लिए छोटे-बड़े शेल्टर होम तक बनवाएं हुए हैं।

----

26 वर्षों से लावारिस कुत्तों का सहारा
अनुराधा मिश्रा पिछले 26 वर्षों से लावारिस कुत्तों का सहारा बनी हुई हैं। वह करीब 15 वर्षों से शेल्टर होम बनाकर इनकी देखभाल कर रही हैं। उनके शेल्टर होम में 150-200 कुत्ते रहते हैं। इनके लिए यहां पर दवाई, खाना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं। वह बताती हैं कि उनकी जिंदगी का मकसद शुरू से यही रहा है। वह खुद तो इन कुत्तों की देखभाल करती ही हैं साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करती हैं।
विज्ञापन


---------
15 साल से एडॉप्शन कैंप लगा रहे
सेक्टर-54 में कुत्तों का अस्पताल चलाने वाले संजय महापात्रा बताते हैं कि वह पिछले 15 वर्षों से लावारिस कुत्तों के लिए एडॉप्शन कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अबतक सैकड़ों कुत्तों के लिए वह घर ढूंढने का काम कर चुके हैं। यही नहीं किसी भी लावारिस घायल कुत्ते का इलाज भी वह निशुल्क ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed