लखनऊ। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में व्यवसाय और समाज पर एक दिवसीय संगोष्ठी और विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता केकेसी काॅलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सलिल चंद्र ने वस्तु विनिमय प्रणाली से लेकर डिजिटल लेन-देन तक के विकास का वर्णन किया। यहां वाणिज्य परिषद की प्रेरणा तिवारी (अध्यक्ष), आफताब, मोहम्मद तल्हा और शबनम कुमारी को सह-संयोजक, हिमांशु और उद्भव को संयुक्त सचिव को बैज से अलंकृत किया गया। संगोष्ठी को प्राचार्य प्रो. धर्म कौर, विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव शुक्ला ने भी संबोधित किया। यहां डॉ. शांतनु श्रीवास्तव, प्रो. दीप किशोर श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, प्रो. मोहम्मद हनीफ, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. राजकमल गुप्ता, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. हिमांशु कुमार पांडे, डॉ. कुमार कौटिल्य, डॉ. गीतेश, डॉ. शशिकांत मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर