फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Select Mewat cadre to get fast promotion

शिक्षा विभाग में जल्द तरक्की चाहिए तो चुनें मेवात कैडर

Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Select Mewat cadre to get fast promotion
पुन्हाना(यूनुस अलवी)। निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा की पहल रंग लाई तो जल्द ही मेवात में अध्यापकाें की कमी पूरी हो जाएगी। अन्य जिलों से मेवात आने वाले अध्यापकों को भी प्रोन्नति का तोहफा मिलेगा। निदेशक मौलिक शिक्षा ने मेवात को छोड़कर प्रदेश के सभी 21 जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को पत्र भेजकर कहा है कि मेवात में शिक्षा का कैडर अलग बना हुआ है। इस कैडर में जेबीटी, एचटी, सी एंड वी, टीजीटी, ईएसएचएम के अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। इनके आधार पर पदोन्नतियां होनी हैं। आपके जिले से कोई भी अध्यापक मेवात कैडर में नौकरी करने का इच्छुक है तो उनसे विकल्प/अनुरोध प्राप्त करके सीधे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नूंह को भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

नूंह जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने बताया कि जिले में फिलहाल करीब 50 फीसदी अध्यापकों की कमी है। मेवात शिक्षा कैडर में अध्यापकों की वरिष्ठता की सूची अलग से तैयार होती है। हाल ही में प्रिंसिपल प्रमोट होने वाले सभी मेवात कैडर के हैं। वे प्रदेश कैडर में होते तो काफी समय बाद प्रिंसिपल बन पाते, लेकिन यहां उनका नंबर जल्द आ गया। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के अध्यापक मेवात आते हैं तो यहां अध्यापकाें की कमी पूरी होगी। उधर, अध्यापकाें को जल्द प्रमोशन मिलेगा। उन्होंने अन्य जिलों के अध्यापकों से मेवात कैडर में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीईईओ से पूछा गया कि अब तक कितने अध्यापकों ने मेवात आने की इच्छा जताई है तो उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने यह पत्र 20 अक्तूबर को ही जारी किया है। उन्हें उम्मीद है कि पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद आदि जिलों से काफी अध्यापक मेवात कैडर में शामिल होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed