फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Sachin Love Story Investigating agencies can get Seema psychologically tested

Seema Sachin: पूछताछ में कभी रोने तो कभी मुस्कुराने लगती थी सीमा, अब जांच एजेंसी कराएंगी ये टेस्ट, खुलेगा राज!

Sun, 23 Jul 2023 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

जांच एजेंसी ने सीमा हैदर के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने की सलाह दी है। अब जांच एजेंसियां सीमा का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवा सकती है। इसे लेकर एजेंसियां मंथन कर रही हैं। एजेंसियां टेस्ट के लिए इजाजत के लिए जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। 
 

विज्ञापन
Seema Sachin Love Story Investigating agencies can get Seema psychologically tested
Seema Sachin Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर के पाकिस्तान से नोएडा आने की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझी हुई है। सीमा हर सवाल का सटीक जवाब और आत्मविश्वास से दे रही है। यूपी एटीएस की 18 घंटे की पूछताछ में सीमा ने जिस बेबाकी से जवाब दिए, ऐसा लगता है मानो उसे किसी ने ट्रेंड किया था। एजेंसियों को शक है कि सीमा का भारत आने का मकसद कुछ और भी हो सकता है। 
विज्ञापन

जांच एजेंसी ने सीमा हैदर के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने की सलाह दी है। अब जांच एजेंसियां सीमा का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवा सकती है। इसे लेकर एजेंसियां मंथन कर रही हैं। एजेंसियां टेस्ट के लिए इजाजत के लिए जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में पूछताछ के दौरान सीमा के व्यवहार को असामान्य करार दिया है। इसी वजह से परीक्षण कराने की सलाह दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा उलझे हुए सवालों से बचने का प्रयास करने के लिए कभी रोती तो कभी मुस्कुराने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सचिन से अधिक पूछताछ नहीं करने देना चाहती। सचिन से सवाल पूछने पर कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है, जो पूछना है मुझसे पूछ लो। लेकिन सीमा किसी भी सवाल पर नाराजगी या गुस्सा नहीं प्रकट करती। पूछताछ में उसने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था।

उधर, जब सचिन मीणा से सवाल किए तो सीमा यह कहती दिखाई दी कि उसकी कोई गलती नहीं है। जो भी सवाल करने हैं, उससे ही किए जाएं। सबसे ज्यादा शक इस बात पर है कि सीमा हैदर ने किसी भी सवाल पर आपा नहीं खोया।

 

अक्सर ऐसा होता है कि जब एजेंसियां पूछताछ करती हैं तो सामने वाले के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, 18 घंटे की पूछताछ के दो दिन बाद पाकिस्तानी महिला सीमा ने फिर से मीडिया को इंटरव्यू दिया। इस दौरान सीमा ने उन लोगों को झूठा करार दिया, जिन्होंने सीमा के झूठ को प्रमाणित किया था। नेपाल के होटल मालिक और पशुपति नाथ मंदिर और बस सर्विस एजेंसी का बयान इसमें शामिल हैं। 

पाकिस्तान में है जान को खतरा, शक है तो जांच करा लीजिए

उधर, सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह और सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल के साथ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने सीमा की तरफ से दया याचिका दायर की। एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है।

अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं।

लोग उसके बच्चों पर शक कर रहे हैं, तो उनका डीएन करा लेना चाहिए। लेकिन पूर्व में अन्य विदेशियों को जिस तरह नागरिकता दी गई है, सीमा को सचिन की पत्नी होने के नाते नागरिकता देनी चाहिए।

एटीएस ने जन्म से लेकर अब तक के पूछे सवाल
सीमा को पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की अनुमति दे दी गई। सीमा ने बताया कि एटीएस ने उससे जन्म से लेकर अब तक के हर तरह के सवाल पूछे। जवाब में उसने सच कहा। सीमा ने बताया कि पाक सेना में सूबेदार बताए जा रहे चाचा से कभी उसका कोई लेना देना नहीं रहा। उसने नेपाल के होटल संचालक और टिकट बुक करने वाले बस एजेंट के दावे को भी झूठा बताया था।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। 

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed