{"_id":"64a9bd1b9847cfef7305e424","slug":"seema-haiders-husband-said-how-can-she-live-with-another-man-without-divorce-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-12405-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीमा हैदर का पति बोला, बिना तलाक कैसे रह सकती है दूसरे मर्द के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीमा हैदर का पति बोला, बिना तलाक कैसे रह सकती है दूसरे मर्द के साथ
विज्ञापन
बेगम के लिए गुलाम की गुहार...
बिना तलाक दूसरे के साथ रहने पर पति ने उठाए सवाल
- अमर उजाला को सऊदी अरब से वीडियो कॉल कर सरकार तक बात पहुंचाने की लगाई गुहार
- कलाई पर लगे निशान को लेकर सीमा और गुलाम ने दिए अलग-अलग बयान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीमा हैदर के पाकिस्तान लौटने से इन्कार करने के बावजूद सऊदी अरब निवासी पति गुलाम हैदर जखरानी मदद की गुहार लगा रहा है। जखरानी ने शनिवार को एक बार फिर अमर उजाला संवाददाता को कॉल कर और वीडियो भेजकर तलाक के बगैर दूसरे मर्द के साथ रहने पर सवाल उठाए। गुलाम के मुताबिक उनका कानून और धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। उसने आरोप लगाया कि सीमा हैदर का ब्रेनवाश कर ले जाया गया है।
वहीं सीमा हैदर की कलाई पर धारदार हथियार से काटने के कई निशान हैं। इनमें एक निशान खासा बड़ा है। इसे लेकर सीमा और गुलाम ने अलग-अलग बयान दिए हैं। सीमा का दावा है कि उसने सचिन के प्यार में कलाई काटी थी। उसने बताया कि एक बार किसी बात पर गुस्सा होकर सचिन ने उसे ब्लॉक कर दिया था। कलाई काटने के बाद सचिन के एक करीबी को कॉल की थी। सीमा के कलाई काटने की जानकारी होने पर सचिन ने फिर से उससे संपर्क किया। वहीं, उसके पति गुलाम जखरानी का कहना है कि उससे शादी से पहले ही उसके हाथ में बड़ा कट का निशान था। लेकिन छोटे कट के निशानों की जानकारी से उसने इन्कार किया। बड़े कट के निशान को लेकर उसका कहना था कि उसकी कलाई पर एक लड़के का नाम लिखा था। जिसे उससे शादी से पहले ही सीमा के घरवालों ने मिटवा दिया। जिससे उसके बड़ा निशान हो गया। यह बात जब सीमा से पूछी गई तो उसने कहा कि हैदर से उसका प्रेम विवाह नहीं हुआ। उसके घरवालों ने जब उसके हाथ पर नाम देखा था तो सीमा की शादी जबरन गुलाम हैदर से करा दी थी। लेकिन हैदर का कहना है कि अगर शादी जबरन होती तो कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट नहीं होता।
सचिन को पापा कहते हैं बच्चे, गुलाम का नाम भी नहीं लेते
जब सीमा को यह बताया गया कि गुलाम हैदर उससे एक बार बात करना चाहता है। गुलाम ने ऑडियो संदेश में बच्चों को लेकर पाकिस्तान लौटने की अपील की है। इस पर सीमा ने पाकिस्तान लौटने से साफ इन्कार कर दिया। उसने सचिन से शादी करने की बात कही। सीमा ने गुलाम से कहा वह भी खुश रहें और उसे भी खुश रहने दें। सीमा ने बताया कि उसके बच्चे अब सचिन को ही पापा कहते हैं और गुलाम का नाम भी नहीं लेते। उसने यह भी कहा कि उनके धर्म में अगर छह माह तक पति और पत्नी दूर रहते हैं तो उनका खुद ब खुद तलाक हो जाता है।
विज्ञापन
भाई ने ली थी ट्रेनिंग, सेना में नहीं हो पाया भर्ती
भाई आसिफ के पाकिस्तानी सेना में होने के सवाल पर सीमा ने बताया कि उसने सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग ली थी। लेकिन भर्ती नहीं हो पाया था। हालांकि उसके भाई का सेना की वर्दी में फोटो इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। वहीं गुलाम ने बताया कि सीमा के भाई ने प्रशिक्षण तो लिया था लेकिन उसे यह नहीं पता कि ट्रेनिंग सेना में भर्ती के लिए लिया था या किसी और संगठन के लिए।
मोबाइल चला रही सीमा, इंस्टाग्राम पर 800 वीडियो
सीमा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी एक्टीवेट कर ली है। उसके इंस्टाग्राम पर 800 से अधिक वीडियो हैं। शनिवार से पहले इस आईडी से केवल सचिन जुड़ा था। अब उसने कुछ अन्य लोगों को भी जोड़ लिया है। उसने अपना प्रोफाइल नेम आदि भी बदल लिया है।
पुलिस की इजाजत के बिना घर से नहीं जाएगी सीमा
पुलिस की इजाजत के बिना सीमा सचिन के घर से नहीं जाएगी। कहीं भी जाने से पहले उसे पुलिस की इजाजत लेनी होगी। सीमा ने बताया कि पुलिस ने उससे ऐसा करने के आदेश दिए हैं। इस बाबत एक कागज पर उसके हस्ताक्षर भी कराये गए हैं। हालांकि उसने कहा कि जल्द ही वह पुलिस से अनुमति लेकर सचिन व उसके परिजन के साथ गंगा नहाने जाएगी।
-- --
इस्लाम धर्म बिना तलाक के औरत को दूसरी शादी की इजाजत नहीं देता। किसी महिला का यह कहना गलत है कि छह माह पति पत्नी से दूर रहे तो खुद ब खुद तलाक हो जाता है। हालांकि कस्बे में चर्चित मामले की मुझे अधिक जानकारी नहीं है। - मोहम्मद इश्तियाक नैयर कासमी, जामा मस्जिद, रबुपूरा के इमाम