Noida News: शैल उद्यान में देखिए 300 करोड़ साल पुराने ग्रेनाइट के अंश
जीएसआई के अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष राजिंदर कुमार ने बताया कि शैल उद्यान में संरक्षित बुंदेलखंड क्षेत्र से प्राप्त ग्रेनाइट पत्थरों के माध्यम से पृथ्वी की संरचना और भू-इतिहास को समझा जा सकेगा। यहां पिंक एपोफिलाइट, एजुराइट-मैलेकाइट (मोरक्को), लैपिस लैजुली और रूबी इन एमराल्ड जैसे दुर्लभ खनिज भी प्रदर्शित किए गए हैं। परिसर में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के भौगोलिक परिक्षेत्र की प्रमुख शैलों और संरचनाओं को भी दर्शाया गया है।
उद्घाटन के दौरान जीएसआई के विभिन्न प्रभागों हिमनद विज्ञान, भौतिक उपकरण, रसायन प्रभाग और अन्य सहायक इकाइयों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी ने आगंतुकों को उनके कार्य-प्रणाली एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। यहां उपकरणों, प्रयोगशाला तकनीकों और अनुसंधान संबंधी जानकारी को भी प्रदर्शित किया गया। राजिंदर कुमार ने बताया कि इस अवसर पर हिमालय के ग्लेशियरों की तालिका, लद्दाख का भूविज्ञान एवं खनिज संसाधन, तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के नवीन रिकार्ड्स का प्रकाशन भी किया गया।
जीएसआई के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय और ध्रुवीय क्षेत्र पृथ्वी के सबसे संवेदनशील हिमानी क्षेत्र हैं। भौगोलिक दूरी के बावजूद इन क्षेत्रों में हिमनदों के संहति (बर्फ के विशाल, सघन पिंड) संतुलन में गिरावट, तीव्र पश्चरण और हिमनदीय झील विस्फोट जैसे खतरनाक बदलाव जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बढ़ रहे हैं। उद्घाटन सत्र में जीएसआई के उप महानिदेशक वेदप्रकाश गौड़ भी शामिल थे।
जलवायु परिवर्तन और भू-खतरों पर विशेषज्ञों की चर्चा
कार्यक्रम में जल विज्ञान, जल परिवर्तन, हिमालयी भू-दृश्य विकास, हिमानी क्षेत्रों में इंजीनियरिंग समाधान, भूस्खलन, हिमस्खलन और हिमनदीय झील विस्फोट से जुड़े भू-खतरों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बदलती जलवायु परिस्थितियों में बेहतर समझ, तैयारी और उचित प्रबंधन रणनीतियां विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जीएसआई परिसर में आयोजित सेमिनार में उपस्थित लोग। -संवाद