{"_id":"682ad8c7332d780d1107c17e","slug":"security-guard-beaten-up-after-being-stopped-from-entering-park-avenue-society-in-greno-west-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में बवाल: कार सवार युवकों ने की गार्ड से मारपीट, बूम बैरियर तोड़ा; घटना CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में बवाल: कार सवार युवकों ने की गार्ड से मारपीट, बूम बैरियर तोड़ा; घटना CCTV में कैद
Mon, 19 May 2025 12:38 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 19 May 2025 12:38 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पार्क एवेन्यू सोसायटी में एक विवाद सामने आया है। जहां एंट्री से रोकने पर सुरक्षा गार्ड से मारपीट की गई है।
विज्ञापन
सोसायटी के सुरक्षा गार्ड से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पार्क एवेन्यू सोसायटी में शनिवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब कार सवार कुछ युवकों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने युवकों को सोसाइटी में प्रवेश से रोका और सही प्रक्रिया के तहत एंट्री करने की बात कही।
इस बात से नाराज युवकों ने पहले गार्ड से बहस की। फिर देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। गुस्से में आरोपियों ने सोसाइटी का बूम बैरियर भी तोड़ डाला। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बिसरख कोतवाली पुलिस का मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। कार सवार चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरा विवाद पार्क एवेन्यू सोसायटी के एक गलत रास्ते से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान शुरू हुआ। जब गार्ड ने उन्हें रोका और सही रास्ते से जाने को कहा, तब युवकों ने आपा खो दिया और हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित सुरक्षा गार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।