{"_id":"617da39a9efb577208374df6","slug":"sectors-and-villages-will-be-developed-with-56-crores-noida-news-noi6134192161","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 करोड़ से होगा सेक्टर और गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 करोड़ से होगा सेक्टर और गांवों का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने के लिए और सेक्टरों व गांव में सुविधाओं के विकास के लिए ग्रेनो प्राधिकरण 56 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे खेल सुविधाओं का भी विकास होगा। छह फीसदी आवासीय भूखंड विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने 8.79 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं।
सेक्टर-37 में रेसलिंग कोर्ट बनाने के लिए 61 लाख रुपये खर्च होंगे। कई सेक्टरों और गांवों से जुड़े 31 कार्यों को कराने के लिए 56 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि अलग-अलग गांवों में स्थित आबादी भूखंडों के आसपास विकास कार्य कराने के लिए शनिवार को 8.79 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं। 130 मीटर रोड पर रोजा गांव के गोलचक्कर से तिलपता तक रखरखाव के लिए करीब 8 करोड़ के टेंडर जारी हुए हैं। सूरजपुर-कासना रोड पर स्वर्णनगरी से एलजी चौक तक रखरखाव के लिए 2.59 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए हैं। इसी तरह इमिलियाका से दनकौर-बिलासपुर लिंक रोड को पैच रिपेयर करने, घंघोला में आबादी भूखंडों का विकास, बिल्डर्स एरिया का तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य, गौड़ चौक से तिगड़ी रोटरी तक रखरखाव कार्य कराने, गिरधरपुर के बारातघर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, ड्रेन बाउंड्रीवॉल आदि के कार्य, सेक्टर-पाई-4, पाई थ्री, सेक्टर 16बी, चाई थ्री, चाई फाइव, चाई फोर, नॉलेज पार्क वन व तुगलपुर का अनुरक्षण कार्य, सादुल्लापुर, गुलिस्तानपुर व खेड़ा धर्मपुरा में विकास कार्यों के लिए भी टेंडर जारी किए हैं।
तीन और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तीन और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा में प्राधिकरण ने कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण ने चीरसी, अस्तौली और सिरसा को स्मार्ट बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन पर करीब 8.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने की योजना है। प्राधिकरण ने पहले चरण में 14 गांवों को स्मार्ट बनाने की घोषणा की है। 11 के टेंडर पहले ही जारी हो चुके हैं। इन तीन गांवों के साथ ही पहले चरण के सभी टेंडर जारी हो गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत 124 गांव आते हैं। इन गांवों को स्मार्ट विलेज में तब्दील करने पर काम चल रहा है। ब्यूरो