फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector residents danced enthusiastically at the Diwali Dandiya Night

Noida News: दिवाली डांडिया नाइट में जमकर झूमे सेक्टरवासी

Mon, 13 Oct 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sector residents danced enthusiastically at the Diwali Dandiya Night
नोएडा। सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार को दिवाली डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंगर अमन कश्यप के गीतों पर सभी सेक्टर वासी जमकर झूमे। बच्चों और महिलाओं संग पुरुषों ने भी खूब ठुमके लगाए और डांडिया खेला। सेक्टर वासियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यक्ति अपनी टेंशन भूल कर एक नई दुनिया में पहुंच जाता है और यह सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान लोगों ने अनुज गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्य की प्रशंसा की। सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में यह तीसरा दिवाली मिलन समारोह का आोयजन था। इस दौरान महासचिव दिनेश कृष्णन, कोषाध्यक्ष एससी अग्रवाल, सतीश कुमार, संजय वर्मा, कुंवर सिंह, रामचंद्र, विनय मोहन, पारस सक्सेना, एएन गुप्ता, गिरीश नारायण, जीएल गिरोतरा ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, समाजसेवी डीपी गोयल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, तुषार गोयल संदीप अग्रवाल, शैलजा सक्सेना, राहुल द्विवेदी समेत लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed