फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-8 nursery will be developed on the lines of Sunder Nursery

Noida News: सुंदर नर्सरी की तर्ज पर विकसित होगी सेक्टर-8 की नर्सरी

Wed, 02 Sep 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Sector-8 nursery will be developed on the lines of Sunder Nursery
कुछ इस तरह बनेगी सेक्टर 8 की नर्सरी
- आठ एकड़ में विकसित होगा आकर्षक ठिकाना, करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली की सुंदर नर्सरी की तर्ज पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-8 की नर्सरी को विकसित करेगा। करीब आठ एकड़ क्षेत्रफल में इसे खूबसूरत और आकर्षक ठिकाने के रूप में विकसित कर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसका उद्देश्य नर्सरी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के साथ लोगों के लिए शहर में एक नया घूमने का स्थान तैयार करना है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने परियोजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी करने की तैयारी है।
उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली बॉर्डर से सटे सेक्टर-8 की नर्सरी करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में है। फिलहाल इसका एक हिस्सा नर्सरी संचालन के लिए एक संस्था को दिया गया है, जहां पौधे बेचे जाते हैं। नर्सरी परिसर में पहले से हरियाली, पेड़-पौधे और चारदीवारी मौजूद है।
विज्ञापन

प्रस्तावित परियोजना में लकड़ी का आकर्षक प्रवेश द्वार, तीन स्थानों पर छोटी झील, पाथ-वे, फूड ट्रक और रेस्तरां, सजावटी लाइटिंग, पौधों की बिक्री के लिए कियोस्क, लर्निंग गार्डन, ग्रीनहाउस और देशी पौधों का उपवन विकसित करने की योजना है। लोगों की सुविधा और नर्सरी के उपयोग को बढ़ाने के लिए पार्टी लॉन बनाने का विकल्प भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि परियोजना का प्रारूप तैयार हो चुका है। निर्माण के बाद इसके संचालन और रखरखाव के लिए किसी एजेंसी को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसी एजेंसी के चयन का विकल्प भी है, जो प्राधिकरण की शर्तों के अनुसार नर्सरी को विकसित करने के साथ उसका संचालन और रखरखाव करे।
औषधि और बायोडायवर्सिटी पार्क में भी बनेगी नर्सरी
प्राधिकरण ने सेक्टर-91 स्थित औषधि पार्क और बायोडायवर्सिटी पार्क में भी बड़े क्षेत्रफल में नर्सरी विकसित करने का निर्णय लिया है। दोनों पार्कों में नर्सरी के लिए आधिकारिक स्तर पर प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य इन नर्सरियों को शहर की मौजूदा निजी नर्सरियों से अलग स्वरूप देना है, ताकि लोग पार्कों की ओर आकर्षित हों।

सेक्टर-8 की नर्सरी को सुंदर नर्सरी की तर्ज पर विकसित कर प्राधिकरण शहर को एक आकर्षक स्थान का तोहफा देगा। इसके अलावा सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क और औषधि पार्क में भी बड़ी नर्सरी विकसित की जाएंगी-वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण

कुछ इस तरह बनेगी सेक्टर 8 की नर्सरी

कुछ इस तरह बनेगी सेक्टर 8 की नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed