फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Second accused of Indian bank robbery also got shot in encounter

इंडियन बैंक लूट के दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में लगी गोली

Fri, 23 Oct 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Second accused of Indian bank robbery also got shot in encounter
मुठभेड़ में घायल बैक लूट का आरोपी। - फोटो : Grnoida
इंडियन बैंक लूट के दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक लूट में शामिल दूसरा बदमाश अनुज दुबे भी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 41,430 रुपये और 20 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। आरोपी अपने साथियों के साथ नकली नोटों के गोरखधंधे में भी शामिल था। अब पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के बीटा-2 थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम को सूचना मिली कि बैंक लूट के आरोपी क्षेत्र में घूम रहे हैं। एटीएस गोल चक्कर के पास पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में सदरपुर नोएडा निवासी अनुज दुबे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी इंडियन बैंक लूट में फरार आरोपी तिगरी निवासी चीता का साथी है। अनुज पूर्व में जेल जा चुका है। चीता और अनुज की मुलाकात जेल में ही हुई थी। आरोपी ने बैंक से लूटी गई रकम से 40 हजार रुपये नोएडा स्थित सेक्टर-18 इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में जमा कराए थे। पुलिस खाते को फ्रीज कराएगी। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में घायल अनुज, साथी चीता व एक अन्य बदमाश के साथ बैंक के अंदर लूटपाट में शामिल था। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। वहीं, बुधवार को मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़ा था। आरोपी अनुज के कुछ साथी जेल में बंद हैं। वह लंबे समय से नकली नोट के गोरखधंधे में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed