फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SDM took over the lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन पर एसडीएम ने संभाला मोर्चा

Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
SDM took over the lockdown violation
तावडू। नगर में लॉकडाउन के उल्लंघन की खबर मिलते ही एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला और सोहना रोड पर कुछ वाहनों को रुकवाकर चालकों से पूछताछ शुरू कर दी। बेवजह सड़क पर निकले लोगों को एसडीएम ने वापस भेज दिया। इसके अलावा कई अन्य वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि तावडू में लॉकडाउन का उल्लंघन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैर जरूरी कार्य से बाहर निकलने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर के 15 वार्डों में नगरवासियों की जरूरतें पूरी करने के लिए फलों और सब्जियों की रेहड़ियां लगाने की अनुमति दी जाएगी। सड़कों पर रेहड़ियां नहीं लगा सकेंगे। अस्पताल खुले रहेंगे, वहीं केमिस्ट की दुकानों को ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा नगर में होटल संचालकों को भी सुबह और शाम के समय खाना पैकिंग करने की अनुमति होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed