{"_id":"6aeb4983827125f2c2013994","slug":"sdgfgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111202-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
- इकोटेक वन कोतवाली ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एक महिला प्रोफेसर की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्लॉट का मालिक भी शामिल है। महिला का आरोप है कि 90 लाख रुपये में सौदा हुआ और 30 लाख का भुगतान किया पर प्लॉट नाम नहीं किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित महिला डाॅ. शिल्पा मित्तल बुलंदशहर के एक कॉलेज में प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि देवभूमि रियल एस्टेट के संचालक घनश्याम, विनोद, रविंद्र, राहुल, शक्ति भाटी और राकेश नागर ने जीतन से मिलवाया। जीतन ने यमुना सिटी के सेक्टर-18 शाहपुर निलोनी स्थित किसान आबादी का प्लाॅट बेचने की बात कहीं। प्लॉट 120 वर्ग मीटर का था। 9 मार्च 2026 को 95.40 लाख में सौदा तय हुआ था। उस दिन 51 हजार रुपये का चेक दिया। 11 मार्च को जीतन के खाते में चेक जमा हो गया। 17 मार्च 2026 को एग्रीमेंट टू सेल हुआ। तब पीड़िता ने जीतन के खाते में 29.49 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे। आरोप है कि 30 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने प्लॉट का बैनामा नहीं किया। अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।