फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdg

Noida News: प्रमाणपत्र सत्यापन के नाम पर हैक किया मोबाइल, 10.60 लाख रुपये किए ट्रांसफर

Sun, 16 Nov 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
sdg
-एपीके फाइल भेजकर मोबाइल नियंत्रण लेने के लिए साइबर अपराधियों ने कई बहाने अपनाए
विज्ञापन

- सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बिछा रहे जाल
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। साइबर अपराधियों ने जीवन प्रमाणपत्र सत्यापन के नाम पर एपीके फाइल भेज एक व्यक्ति के मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लिया। इसके बाद 7 से ज्यादा बार में 10 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह केस सेक्टर-74 केपटाउन सोसाइटी निवासी अवधेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अवधेश ने बताया है कि फेसबुक पर उनको एक राष्ट्रीयकृत बैंक के नाम से जीवन प्रमाणपत्र सत्यापन से जुड़ा हुआ पोस्ट दिखा। उस पोस्ट पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हॉट्सएप नंबर से जुड़ गए। फिर दिन में 11:40 बजे एक अनजान नंबर से उनके फोन पर वीडियो कॉल आई। फोन कॉल करने वाले खुद को बैंक कर्मचारी बताकर जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन व अपडेट करने में मदद करने की बात कही। आरोपी ने फॉर्म भरवाने के बहाने एक एपीके फाइल भेजी। इसे डाउनलोड करने पर 12:08 बजे मोबाइल का नियंत्रण फाइल भेजने वाले ठग के पास में चला गया । ठग ने कुल 7 से अधिक बार में पीड़ित के बैंक खाते से 10 लाख 62 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शादी के कार्ड, सत्यापन समेत अन्य बहाने से ठग भेज रहे एपीके फाइल :
साइबर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एपीके फाइलें मैलवेयर या स्पाईवेयर होती हैं। इनको खोलने के लिए क्लिक करते ही यह मोबाइल में इंस्टॉल हो जाती हैं। भेजने वाले ठगों के पास पूरी प्रोग्रामिंग इनके इंस्टॉल करने वाले मोबाइल को रिमोट पर लेने की होती है। फिर साइबर अपराधी रिमोट के जरिए मोबाइल पर निगरानी करने लगते हैं। यूपीआई का पिन डाले जाने पर, बैंक के ऐप का उपयोग होने पर पिन हासिल कर रकम निकालते हैं। पिछले दिनों शादी के कार्ड के रूप में एपीके फाइलें भेजकर ठगी की कई घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed