{"_id":"6ae9fadce2035dcacc0e07b1","slug":"sdfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4903048-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शौर्य बैंक्वेट हॉल में लगी आग, फायर टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शौर्य बैंक्वेट हॉल में लगी आग, फायर टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
शौर्य बैंक्वेट हॉल में लगी आग, फायर टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला
- फॉल्स सीलिंग से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में पूरे हॉल को लिया चपेट में, 10 दमकल गाडय़िों ने दो घंटे में पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित शौर्य बैंक्वेट हॉल में मंगलवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग हॉल की फॉल्स सीलिंग से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे बैंक्वेट हॉल में फैलने लगी। घटना के दौरान हॉल के अंदर करीब 10 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मंगलवार शाम करीब चार बजे बैंक्वेट हॉल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही देर में धुएं का गुबार बढ़ने लगा। इसके बाद आग की लपटें दिखाई देने लगीं। हॉल के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि शाम करीब चार बजे शौर्य बैंक्वेट हॉल में आग लगने और अंदर लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने प्राथमिकता के आधार पर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर गाजियाबाद की दमकल गाडियां भी बुलाई गई थी।