{"_id":"68e682d6956c8db515098a00","slug":"sdfg-grnoida-news-c-1-gnd1002-3496260-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारत न तो डरता है और न ही झुकता है : पूर्व उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भारत न तो डरता है और न ही झुकता है : पूर्व उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
-नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान विषय पर सम्मेलन का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा। अब भारत न तो डरता है, न झुकता है, बल्कि हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत केवल व्यापार का बाज़ार नहीं, बल्कि एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। अमेरिका द्वारा टैरिफ़ लगाए जाने के बावजूद भारत का निर्यात लगातार बढ़ा है और घरेलू उत्पाद एवं उपभोग दोनों में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बातें कहीं। वह सेक्टर-62 के एवियर इंस्टीट्यूट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान समेत भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता के बीच जाकर जीएसटी सुधारों के लाभ समझा रही है। दिवाली से पूर्व यह सुधार देशवासियों के लिए एक उपहार है, जिससे वस्तुएं सस्ती होंगी और जनता की परचेजिंग पावर में वृद्धि होगी।
जीएसटी सुधारों पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले इन रिफॉर्म्स पर विस्तृत चर्चा हुई थी और अब नेक्स्ट जेन जीएसटी से कर प्रणाली और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी किए जाने से अनेक वस्तुओं के दाम घटे हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है तो फिर फ्री राशन क्यों दिया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनसंख्या को बोझ नहीं, बल्कि उपहार मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, जो सरकार की संवेदनशील नीतियों और जनहितकारी योजनाओं का परिणाम है। कार्यक्रम में चेयरमैन संदीप सिंह, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, महेश अवाना, प्रमोद बहल, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, लोकेश यादव, राजकुमार झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।