{"_id":"691383ecced1e8184502d8ba","slug":"scooty-rider-dies-after-colliding-with-bike-na-news-c-214-1-knj1005-140043-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़ मार्ग पर कनौली गांव के निकट सोमवार की देर शाम बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
इंदरगढ़ क्षेत्र के परसरामऊ गांव निवासी नरसी सिंह (55) शाम को तिर्वा से स्कूटी से गांव जा रहे थे। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग कनौली गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नरसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।