{"_id":"6ac3bc67625855d1b80df1f3","slug":"scientists-from-roorkee-arrive-in-cape-town-society-for-structural-audit-noida-news-c-1-noi1095-4800442-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केपटाउन सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए पहुंचे रुड़की के वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केपटाउन सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए पहुंचे रुड़की के वैज्ञानिक
विज्ञापन
केपटाउन सोसायटी में संरचनात्मक ऑडिट (Structural Audit) के लिए CSIR-CBRI रुड़की के वैज्ञानिक द्व
फोटो-
-सीबीआरआई के वैज्ञानिक ने बेसमेंट के पिलर-बीम और टावरों के बाहरी हिस्सों का किया प्रारंभिक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में टावरों की मजबूती और सुरक्षा की जांच की दिशा में सोमवार को प्रारंभिक निरीक्षण किया गया। केपटाउन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (सीएएओ) के प्रयासों के तहत सीएसआईआर की इकाई केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की के स्ट्रक्चरल ऑडिट वैज्ञानिक मिकी डलबेहेरा ने सोसाइटी परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक ने एओए प्रतिनिधियों और निवासियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया। बेसमेंट में पिलर और बीम की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। टावरों के निचले हिस्से में मौजूद सपोर्ट की स्थिति समझने के साथ आवासीय टावरों के बाहरी हिस्सों की भी जांच की गई। एओए के अनुसार, प्रारंभिक निरीक्षण का उद्देश्य औपचारिक स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाना है।
अब अगले चरण में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें टावरों, बेसमेंट और साझा सुविधाओं के संरचनात्मक मूल्यांकन, आवश्यक शक्ति परीक्षण और तकनीकी प्रस्ताव से जुड़े पहलुओं की समीक्षा होगी। इसके आधार पर आगे की जांच और परीक्षण का स्वरूप तय किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अरुण शर्मा, कृष्णेंदु आदित्य, पीके पुरी, प्रवीण भारद्वाज, महेश यादव, डॉ. विनीत गुप्ता और एसके त्रिपाठी मौजूद रहे। एओए ने कहा कि ऑडिट का उद्देश्य इमारतों की वर्तमान स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन कर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम सुनिश्चित करना है।