फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools will open on June 18, group homework will be given every day

Noida News: 18 जून को खुलेंगे स्कूल, ग्रुप पर हर दिन मिलेगा गृह कार्य

Sat, 18 May 2024 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Schools will open on June 18, group homework will be given every day
18 जून को खुलेंगे स्कूल, ग्रुप पर हर दिन मिलेगा गृह कार्य
विज्ञापन

- गर्मी और हीट वेब के कारण परिषदीय स्कूलों में एक महीने का अवकाश घोषित





संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गर्मी और हीट वेब को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को परिषदीय स्कूलों में करीब एक महीने के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 18 जून को स्कूल यथासमय खुलेंगे। बच्चों की शिक्षा पर कोई असर नहीं पड़े इसके लिए विभाग की ओर से शिक्षकों को अवकाश के दौरान ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से अभिभावकों के पास गृह कार्य भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को गृह कार्य के बारे में विस्तार से समझाया।


करीब एक माह 18 दिन कक्षाएं चलने के बाद गर्मी की छुट्टियां होने से शनिवार को विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। करीब एक महीने का अवकाश होने से विद्यार्थियों ने घूमने, समर कैंप ज्वाइन करने समेत अन्य कई प्लान तैयार करने शुरू कर दिए हैं। एक अप्रैल से शुरू हुआ प्रारंभिक सत्र शनिवार को पूरा हो गया। हर कक्षा में लगभग हर विषय के चार से पांच पाठ पढ़ा दिए गए हैं। शनिवार को भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए ने 17 जून तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द से जल्द सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए इस बार छात्रों के अभिभावकों को ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चों को पढ़ने के तरीके के बारे में बताया गया है। ताकि छात्र गर्मी की छुट्टियों में भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें। इसके लिए पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक हर विषय के लिए ग्रुप बनाए गए हैं। शिक्षक हर रोज ग्रुप के माध्यम से अभिभावकों के पास गृह कार्य भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed