{"_id":"688b7ac83355c8f3ce0ff441","slug":"schools-drowning-in-the-waterlogging-of-negligence-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70183-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लापरवाही के जलभराव में गोते लगाते स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लापरवाही के जलभराव में गोते लगाते स्कूल
विज्ञापन
रबूपुरा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर के कई सरकारी स्कूलों में भरा पानी
यमुना सिटी/रबूपुरा/दनकौर/जेवर/बिलासपुर। जिले में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश की वजह से कई स्कूलों के परिसर में पानी भर गया। रबूपुरा के रौनीजा गांव के कंपोजिट स्कूल की दीवारों में करंट उतर गया। जेवर के बंकापुर में प्राथमिक स्कूल, जेवर खादर स्थित कंपोजिट स्कूल के परिसर में पानी भर गया।
रौनीजा कंपोजिट स्कूल : परिसर में भरा पानी, दीवारों में उतरा करंट
स्कूल में कुल आठ कमरे हैं। इनमें से दो जर्जर हैं। कक्षा एक से 8वीं तक कुल 125 बच्चे हैं। बारिश की वजह से स्कूल परिसर जलमग्न हो गया। पानी से होकर बच्चों को क्लास रूम में जाना पड़ा। बारिश के बाद स्कूल की दीवारों में करंट के झटके लग रहे हैं। एहतियातन शिक्षकों ने बच्चों को दूसरे कमरे में पहुंचाया। स्कूल की प्रधानाचार्य मोहरसी बघेल ने बताया कि इसकी सूचना एबीएसए और प्राधिकरण को दे दी गई है।
-- -- -- -- --
आजमपुर गढ़ी प्राथमिक स्कूल : टूटी है चाहरदीवारी
बारिश के समय पूरे स्कूल में पानी भर जाता है। इसकी चाहरदीवारी टूटी है। इससे अभिभावक चिंतित रहते हैं। ग्रामीण अरविंद सिंह, रणवीर भाटी, बबीत कुमार, अमित भाटी ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -
प्राथमिक विद्यालय बंकापुर : छत से टपकता रहा पानी
इस स्कूल का भी भवन जर्जर है। दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है। बारिश में छत से पानी टपकता रहा। दीवारें जर्जर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राशिद खान का कहना है कि विद्यालय फिलहाल सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। बच्चों के लिए एक करोड़ की लागत से नया भवन बनकर तैयार है।
उस्मानपुर व पीपलका : छत से झड़ रहा प्लास्टर
दनकौर के उस्मानपुर और पीपलका गांव में सरकारी स्कूल की छतों का प्लास्टर झड़ पड़ा है। इनके कमरे जर्जर हैं। उस्मानपुर गांव का कंपोजिट विद्यालय 2000 में बनाया गया था। इस विद्यालय में 520 बच्चे पढ़ते हैं। गांव की शिक्षा समिति ने कई बार शिकायत की है लेकिन कमरों की मरम्मत नहीं कराई गई।