फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schoolgirl fell from a fast turning auto on a U-turn, crushed by the vehicle

Noida News: तेजी से मुड़े ऑटो से गिरी स्कूली छात्रा, वाहन ने कुचला

Sat, 12 Aug 2023 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl fell from a fast turning auto on a U-turn, crushed by the vehicle
संशोधित खबर - यू टर्न जोड़ा गया है।
विज्ञापन


यू-टर्न पर तेजी से मुड़े ऑटो से गिरी स्कूली छात्रा, वाहन ने कुचला

- सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा, मां संग पीटीएम से लौट रही थी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मां के साथ पैरेंट टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) से घर लौट रही छात्रा यू-टर्न पर तेजी से मुड़े ऑटो से सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह हुए हादसे में सेक्टर-50 स्थित आम्रपाली ईडन पार्क सोसाइटी निवासी इशिता तंवर (16) की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह इशिता स्कूल से मां अनघा तवंर के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास बने यू-टर्न पर तेजी से मुड़े ऑटो में बैठी इशिता का संतुलन बिगड़ गया। झटके से वह ऑटो से निकलकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। उसे तुरंत सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मीमो से पुलिस को हादसे की जानकारी मिली।मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed