{"_id":"6894b06cee209c796b0e0aa7","slug":"school-students-voted-to-choose-their-favorite-teacher-noida-news-c-1-gnd1002-3258315-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए स्कूली छात्रों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए स्कूली छात्रों ने किया मतदान
विज्ञापन
- अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए स्कूलों में शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया, पहले दिन तीन स्कूलों में हुआ मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए बृहस्पतिवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों में वोटिंग हुई। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासतौर पर वोटिंग के बाद जब उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाया गया तो उनके चेहरे की चमक और बढ़ गई।
पहले दिन नोएडा के सेक्टर-62 स्थित कार्ल हूबर स्कूल, ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल और कासना के श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में वोटिंग हुई। स्कूलों में सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। स्कूल में बने पोलिंग बूथ के बाहर सुबह 9:30 बजे तक लंबी लाइन लग गई। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए छात्र बारी-बारी से कंप्यूटर रूम में गए और वोटिंग की। वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कार्ल हूबर की प्रिंसिपल स्मिता मिश्रा, रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह और श्री अमीचंद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जितेंद्र भाटी ने सहयोग दिया।
कई छात्रों ने पहली बार डाला वोट
इसमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपनी प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए पहली बार वोट डाला। हालांकि, सैकड़ों छात्र ऐसे भी थे जिन्होंने पिछले वर्ष भी अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए वोट दिया था। प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और बारी-बारी से मतदान किया। लाइन में लगे छात्रों का कहना था कि वह वोट करके अपने प्रिय शिक्षक को शिक्षक दिवस का उपहार दे रहे हैं। वहीं शिक्षकों ने कहा कि इससे छात्र न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जागरूक होंगे, बल्कि शिक्षक और छात्रों के बीच विश्वास का रिश्ता भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
कोट
चुनाव के दौरान टीवी पर लंबी लाइनें दिखती हैं। मुझे भी लाइन में लगकर अपनी प्रिय शिक्षक को वोट डालने का मौका मिला। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद।- अंशिका सिंह, कार्ल हूबर स्कूल, नोएडा
गोपनीय प्रक्रिया होने की वजह से सभी छात्रों ने बेझिझक होकर वोट दिया। मुझे यह प्रक्रिया बहुत अच्छी लगी। इसमें शामिल होकर खुशी हो रही है।- विक्रम सिंह, कार्ल हूबर स्कूल, नोएडा
वोटिंग को लेकर सभी छात्रों में जबरदस्त उत्साह रहा। यह मेरे लिए खुशी का मौका है जब मैं अपनी प्रिय शिक्षक को वोट दे पा रही हूं।- सोनिया, श्री अमीचंद इंटर कॉलेज, कासना
मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि वोटिंग प्रक्रिया बहुत आसान थी। बस छात्रों को अपने प्रिय शिक्षक को चुनना था। इसमें शामिल होकर अच्छा लग रहा है।- शिवांशी, रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेनो