{"_id":"687659c797f1dd41b002306d","slug":"school-students-reads-story-in-library-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68355-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखेंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
प्रेरक पुस्तकों में देश-विदेश के राजाओं व वीर योद्धाओं की कहानियां भी पढ़ेंगे
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्थापित लाइब्रेरी कॉर्नर होंगे सक्रिय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि उन्हें संस्कार भी सिखाए जाएंगे। इसी उद्देश्य से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्थापित लाइब्रेरी कॉर्नर को सक्रिय किया जाएगा। क्वालिटी ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के लिए 29 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 58 प्रेरक पुस्तकों का चयन किया गया है। इनमें देश-विदेश के राजाओं, वीर योद्धाओं, संवेदनशील नागरिकों, माताओं, पशु-पक्षियों और पर्यावरण से जुड़े जीवन मूल्यों पर आधारित कहानियां शामिल हैं, जो उन्हें पढ़ने का मिलेंगी। इन किताबों का उद्देश्य विद्यार्थियाें में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना को मजबूत करना होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि छात्रों में पढ़ने की रुचि को जागृत किया जा रहा है। हर स्कूल में लाइब्रेरी कॉर्नर के तहत किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएसआर की मदद से स्कूलों को 100 से 150 किताबें उपलब्ध कराई जा चुकी है। हर कक्षा के छात्रों के लिए लाइब्रेरी में जाना अनिवार्य किया गया है। जिससे वह कम से कम किताबों को पढ़े। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों में संस्कार भी विकसित किए जा रहे हैं।