फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School bus collides with tree in Greater Noida West

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल बस पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला; 15 से अधिक बच्चे सवार थे

Thu, 17 Apr 2025 10:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ जब बस अचानक से बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
School bus collides with tree in Greater Noida West
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। ब्लूम पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 15 से अधिक बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ जब बस अचानक से बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल बस से निकलने में स्थानीय लोगों ने मदद की। गनीमत रही कि यह हादसा स्कूल समय के दौरान भीड़भाड़ से पहले हुआ। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात का दबाव भी रहा। लेकिन मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस की ओर से जल्द ही यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, कुछ बच्चों को हल्की खरोंच आई हैं। एहतियातन सभी बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेज दिया गया। अभिभावकों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य हो सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार होने के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसे की बात सामने आई है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed