फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   school boy bings father loaded pistol in class

सहपाठी से झगड़े के बाद पिता की लोडेड पिस्टल लेकर पहुंचा स्कूल

Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
school boy bings father loaded pistol  in class
सहपाठी से झगड़े के बाद पिता की लोडेड पिस्टल लेकर पहुंचा स्कूल
विज्ञापन

दनकौर। सहपाठी से झगड़े के बाद एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्लास में पहुंच गया। छात्र ने सहपाठी को सरेआम लोडेड पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि दनकौर पुलिस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की बात कह रही है।
क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का अपने सहपाठी से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि दोनों छात्र क्लास में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। क्लास टीचर ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। बृहस्पतिवार को इनमें से एक छात्र अपने पिता की लाइसेंसी लोड पिस्टल लेकर स्कूल में पहुंच गया। पिस्टल को छात्र ने साथ में पढ़ने वाले छात्र को दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। कक्षा में पिस्टल देखकर अन्य छात्र डर गए।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को काबू कर पिस्तौल कब्जे में लिया। पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर एक दूसरे छात्र से माफी मंगवा दी और मामले को निपटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed