{"_id":"6a1ef198ffe47454910912b6","slug":"saw-the-model-of-integrated-industrial-township-noida-news-c-23-1-lko1064-96403-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल देखा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सीईओ से की मुलाकात, टाउनशिप का भी किया भ्रमण
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
भारत सरकार में नियुक्ति पर तैनात छह युवा आईएएस मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देखने पहुंचे। सीईओ रवि कुमार एनजी से भी उन्होंंने मुलाकात की और पूरे विजन को समझा। मौके पर युवा अधिकारियों ने विकसित हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और प्रेरणा सिंह ने टाउनशिप के अलावा वहां विकसित हो रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के बारे में जानकारी दी। सीईओ ने बताया कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में किसानों से जमीन लेकर उद्योगों को देने के पीछे मुख्य मकसद रोजगार और निवेश को बढ़ावा देना है ताकि, स्थानीय युवाओं को जीवकोपार्जन का एक जरिया मिल सके। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब तक 30 से अधिक बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। हायर जैसी बड़ी कंपनियां यहां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं जिससे करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है और करीब 23 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि यहां ऑटोमेटिक वेस्ट कलेक्शन सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं। वहीं मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में रेल, मेट्रो और बस टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। भारत सरकार में सहायक सचिव के रूप में तैनात आईएएस आयुषी प्रधान, बेंजो पी जोस, फडतरे अनितेश अशोक, प्रिया रानी, सलोनी छाबड़ा, जुफिशन हक प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।