फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Satish himself was sitting in the car after having chest pain.

Noida News: सीने में दर्द होने के बाद कार में खुद बैठे थे सतीश

Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Satish himself was sitting in the car after having chest pain.
सतीश कौशिक की मौत का मामला
विज्ञापन

या

होली की पार्टी में 45 मिनट तक किया था डांस

पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम बनाई

फार्म हाउस मालिक ने चुप्पी तोड़ी, आरोपों को बताया बेबुनियाद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक को जब सीने में दर्द हुआ तो वह पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थे। दर्द होने पर वह पहली मंजिल से नीचे उतरकर खुद की पोर्चे गाड़ी में बैठे थे। यह खुलासा फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद हुआ है। कपासहेड़ा थाना पुलिस ने फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त कर लिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक इंस्पेक्टर की देखरेख में आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम ने रविवार को फार्म हाउस का दौरा किया था।

सतीश कौशिक का होली की पार्टी में डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हिंदी गाने पर डांस करते हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने पार्टी में करीब 45 मिनट डांस किया था। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली की पार्टी में 20 से 22 लोग शामिल हुए थे। पार्टी तीन बजे खत्म हो गई थी। सभी लोग शाम पांच बजे तक फार्महाउस से अपने घर चले गए थे। सतीश कौशिक को रात 12.10 बजे सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर के सहारे वह खुद सीढ़ियों से उतरकर नीचे आए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतीश कौशिक के कमरे से डायजिन व पेट सफा की एक बोतल मिली हैं। इसके अलावा ब्लेड प्रेशर व शुगर की दवाइयां मिली हैंं। हालांकि, ये दवाइयां उनके मैनेजर के पास रहती थीं। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेता सतीश कौशिक एक फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्मी की डील के लिए वह विकास मालू से बात करने फार्म हाउस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी-

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस राजीव कुमार व एसीपी वीकेपीएस यादव की टीम ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में जाकर शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी हैं।

------

पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए सान्वी मालू को बुलाएगी

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को मेल कर अभिनेता सतीश कौशिक की मौत पर सवाल उठाने वाली महिला सान्वी मालू के बयान दर्ज करेगी। सान्वी ने विकास व उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सान्वी का आरोप था कि सतीश कौशिक व विकास के बीच 15 करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस जल्द ही सान्वी को नोटिस देकर बुलाएगी। इसके अलावा पुलिस पुष्पांजलि मालू फार्म हाउस के मालिक विकास मालू से पूछताछ करेगी। पुलिस उसे भी नोटिस देने जा रही है।

----

विकास मालू ने आरोप को बताया बेबुनियाद

गंभीर आरोप लगाने के बाद विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। विकास ने इंस्टाग्राम पर होली वाला वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। वह हर जश्न में सतीश कौशिक को मिस करेंगे।

------

पुलिस अंडरवर्ल्ड को लेकर जांच कर रही है-

विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी ने शिकायत में सतीश कौशिक व विकास की एक तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सान्वी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना से भी जांच कर रही है।


-------

सभी मेहमानों हुई पूछताछ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्टी में 20 से 22 मेहमान थे। पुलिस ने सभी मेहमानों से पूछताछ कर ली है। सभी से ये पूछा गया है कि पार्टी में क्या हुआ था। हालांकि, किसी भी मेहमान से पूछताछ में सवाल नहीं उठाए हैं। न ही कोई संदिग्ध बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed