{"_id":"6aae981541edbc15db0021f1","slug":"sarv-hitkari-inter-college-wins-regional-kabaddi-title-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10619-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज ने जीता क्षेत्रीय कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज ने जीता क्षेत्रीय कबड्डी का खिताब
विज्ञापन
सर्व हितकारी इंटर कॉलेज की टीम ने जीता क्षेत्रीय कबड्डी का खिताब।
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)।
थौरा गांव स्थित श्री राम मॉडल इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों की अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच दयानतपुर स्थित सर्व हितकारी इंटर कॉलेज की अंडर-17 कबड्डी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले कुल छह विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और व्यायाम शिक्षक शिवचरन सिंह के मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।