फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sarthak scores 99 % become Gautam Buddha Nagar topper

99 फीसदी अंक लाकर सार्थक बने गौतमबुद्ध नगर टॉपर

Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
sarthak scores 99 % become Gautam Buddha Nagar topper
सार्थक सहगल, ग्रेटर नोएडा - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। आईसीएसई 10वीं परीक्षा में ग्रेनो के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि 98.6 फीसदी अंक हासिल कर नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्रा निआ पुरोहित दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा अदिति सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 98 फीसदी अंक हासिल कर सेट जोसेफ स्कूल की छात्रा तनीषा शर्मा चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड से मान्यता प्राप्त तीन स्कूल हैं। तीनों स्कूल में पढ़ने वाले 451 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। सभी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल में 216 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 42 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं ग्रेनो के जीसस एंड मैरी स्कूल के 167 बच्चों ने परीक्षा दी थी। नितिन पांडेय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। उधर नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इंजीनियर बनने का सपना, शुरू की तैयारी
जिला टॉपर सार्थक सहगल इंजीनियर बनना चाहते हैं। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लेकर उन्होंने तैयारी में शुरू कर दी है। पिता डॉ. अनुज कुमार सहगल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि मां विदूषी गृहणी हैं। स्कूल के अलावा वह रोजाना चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करते हैं। उनके खेलने का समय भी निर्धारित है। वह मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। मां विदूषी कहती हैं कि सार्थक शुरू से ही पढ़ने में अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर ट्यूशन बनीं सेकेंड टॉपर, मां की तरह बनना चाहती हैं डॉक्टर
श्री राम मिलेनियम स्कूल की निआ पुरोहित 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले की सेकेंड टॉपर और स्कूल टॉपर बनी हैं। ‘जब पढ़ो मन लगाकर पढ़ो’ सिद्धांत के साथ उन्होंने बोर्ड की तैयारी की। रोजाना स्कूल से घर आने के बाद पढ़ाई करती थीं ताकि टीचर का पढ़ाया हुआ याद रहे। उन्हें कभी ट्यूशन की जरूरत महसूस नहीं हुई। निआ परीक्षा के बाद देहरादून शिफ्ट हो गई हैं। आगे की पढ़ाई भी वहीं करेंगी। उनकी मां डॉक्टर हैं और वह भी डॉक्टर बनना चाहती हैं।
स्वाध्याय से पाई सफलता, सीए बनने का लक्ष्य
जिले में तीसरे स्थान पर रहीं अदिति सैनी स्कूल के अलावा रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती हैं। सुबह जल्दी उठकर एक घंटा पढ़ती हैं। उन्हें अच्छे नंबर आने की उम्मीद थी। अदिति ने कभी ट्यूशन नहीं लिया। घर पर खुद पढ़ाई कर तैयारी की। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। पिता विनोद कुमार और परिवार के अन्य सदस्य उसकी सफलता से काफी खुश हैं।

गणित और विज्ञान में मिले बेहतर अंक
नोएडा। जिले के टॉपर्स ने गणित और साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा हिंदी और इंग्लिश जैसे विषयों में भी 98 और 99 तक अंक प्राप्त किए हैं। सार्थक ने गणित और साइंस में 99 अंक हासिल किए हैं जबकि कंप्यूटर साइंस में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। सेकेंड टॉपर निआ पुरोहित गणित में 100 में 100 अंक हासिल करने में कामयाब रहीं। उन्होंने हिंदी में 99 और इंग्लिश में 98 अंक हासिल किए हैं। श्री राम मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल उत्तरा सिंह ने बताया कि चार छात्रों के गणित में 100 में से 100 अंक आए हैं। इतिहास और रसायन विज्ञान में भी तीन छात्रों ने 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, जीव विज्ञान में दो छात्रों ने 100 अंक प्राप्त किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed