फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Santosh Trophy: Manipur qualifies for Super League

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: संतोष ट्रॉफी: मणिपुर ने सुपर लीग के लिए किया क्वालीफाई

Wed, 18 Oct 2023 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Santosh Trophy: Manipur qualifies for Super League
संतोष ट्रॉफी: मणिपुर ने सुपर लीग के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

- ग्रुप सी में टॉप पर रही, दूसरे स्थान के साथ यूपी की उम्मीद कायम

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी में मंगलवार को ग्रुप-सी की छह टीमों के बीच अंतिम मैच खेले गए। सूची में शीर्ष पर रही मणिपुर ने अरुणाचल में होने वाली सुपर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं दूसरे स्थान पर रही यूपी की भी अभी उम्मीद कायम है।
मंगलवार को ग्रुप सी में पहले मैच में मणिपुर ने झारखंड को 3-0 से हराया। दूसरा मैच तमिलनाडु व नागालैंड के बीच ड्रा रहा। वहीं, तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने मध्यप्रदेश को 4-1 से पराजित किया। अब मणिपुर टीम के टूर्नामेंट में 15 अंक हो गए हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ़ एल मुरूग, उत्तर प्रदेश के हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स राज्यमंत्री कौशल किशोर व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ़ शाहजी प्रभाकरन मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न अवसर सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं। खेल जगत में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी नाम रोशन कर रहे हैं। यहां पुष्कर शर्मा, यूपीएफएस के अध्यक्ष मो. कमरूदिन, प्रिया गोल्ड ग्रुप के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डीएम मनीष कुमार वर्मा, गोपाल अग्रवाल, डॉ. अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed