फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanjay Singh admitted in ILBS, can go home today

Noida News: संजय सिंह आईएलबीएस में भर्ती, आज जा सकते हैं घर

Tue, 02 Apr 2024 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh admitted in ILBS, can go home today
लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए हुई बायोप्सी
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद घर पहुंचे समर्थक
पत्नी ने कहा- अन्य नेताओं के छूटने तक नहीं मनाएंगे जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह करीब छह माह बाद बुधवार को घर लौट सकते हैं। फिलहाल, लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए वे लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह के बाहर आने का हम जश्न नहीं मना रहे हैं। जमानत के लिए हम अदालत को धन्यवाद देते हैं। संभावना है कि संजय बुधवार को घर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed