फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitation System Mired in Tender Dispute

Noida News: टेंडर विवाद में फंसी सफाई व्यवस्था

Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation System Mired in Tender Dispute
कूड़े के ढेर के बीच से गुजरते बच्चे। संवाद
-तावडू में कचरा निस्तारण ठप, डंपिंग यार्ड में जलते कूड़े से संकट में सांसें
विज्ञापन

-धुएं और गंदगी से लोग परेशान
मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावडू। नगर में कचरा निस्तारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर से डोर-टू-डोर उठाया जा रहा कचरा डंपिंग यार्ड तक तो पहुंच रहा है, लेकिन उसके आगे निस्तारण न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कचरे के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं और स्थिति को संभालने के बजाय उन्हें जलाकर खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है और स्थानीय लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी की तलहटी में बने अस्थायी डंपिंग यार्ड पर शहर का सारा कचरा डाला जा रहा है। यहां निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण कचरे के ढेरों में बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। धुएं और बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है और पर्यावरण भी लगातार दूषित हो रहा है। 7 जनवरी को सजग एजेंसी को लगभग 5 करोड़ 85 लाख रुपये के टेंडर के तहत डोर-टू-डोर कचरा उठाने और डंपिंग यार्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एजेंसी द्वारा 15 वाहन इस कार्य में लगाए गए हैं और वे नियमित रूप से कचरा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन कचरे के अंतिम निस्तारण के लिए अलग से किया जाने वाला टेंडर दो एजेंसियों के बीच उलझ गया है, जिसके कारण पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी है। नगर पालिका के मुताबिक कचरे का निस्तारण धारूहेड़ा डंपिंग स्टेशन पर किया जाना था, लेकिन कचरा उठाने वाली एजेंसी केवल 20 किलोमीटर तक ही कचरा ले जाने की शर्त पर काम कर रही है, जबकि धारूहेड़ा तक आने-जाने की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इसी कारण एजेंसी वहां कचरा ले जाने से पीछे हट रही है। दूसरी ओर निस्तारण का ठेका लेने वाली एजेंसी का कहना है कि यदि उन्हें डंपिंग यार्ड से कचरा उठाने का अलग से भुगतान किया जाए, तभी वे सही तरीके से निस्तारण कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
लोग भुगत रहे हैं खामियाजा :
इस खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डंपिंग यार्ड पर कचरे को चोरी-छिपे जलाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं, जिससे जहरीला धुआं फैल रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इसे नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है।

------------
समस्या के समाधान का हो रहा प्रयास : चेयरपर्सन
वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी का कहना है कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और जल्द ही इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, कचरे में लगने वाली आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, तावडू में कचरा निस्तारण की व्यवस्था टेंडर विवाद में फंसकर रह गई है और जब तक इसका समाधान नहीं होता, तब तक लोगों को प्रदूषण और गंदगी की इस समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed