फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sania, Aksa, Mohd Armaan topped

वाराणसी, सहारनपुर, यूपी के ध्यानार्थ::: सानिया, अक्सा, मोहम्मद अरमान ने किया टॉप

Sat, 06 May 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sania, Aksa, Mohd Armaan topped
फोटो:::::::::::::::
विज्ञापन

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शनिवार को 12वीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सानिया प्रवीण, मोहम्मद अरमान और अक्सा अकदस ने टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम में सानिया को 94.4 फीसदी, ऑर्ट्स स्ट्रीम में अक्सा अकदस 95.8 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में मोहम्मद अरमान ने 93.4 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। इसमें से सानिया वाराणसी और मोहम्मद अरमान सहारनपुर के रहने वाले हैं।
कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने टॉप करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह रिजल्ट छात्रों के कठिन परिश्रम का तोहफा है। वहीं, जिन छात्रों के अंक अच्छे नहीं आए हैं, वे कठिन परिश्रम करके दोबारा सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं समय पर परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने के लिए रजिस्ट्रार प्रोफेसर नजीम हुसैन जाफरी, डीन और अन्य कर्मी भी बधाई के पात्र हैं। कुल रिजल्ट में 48.51 फीसदी लड़के और 51.49 फीसदी छात्राओं ने सफलता पायी है। उम्मीदवार परीक्षा का रिजल्ट जामिया की अधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाकर भी जांच सकते हैं।
विज्ञापन

---
इन छात्रों को यह रही रैंक:
साइंस स्ट्रीम में अतिशान अली ने 93.2 फीसदी के साथ दूसरा और अदीब अली ने 93 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल पास फीसदी 66.17 फीसदी रहा है। कुल 186 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है, जिसमें 64 छात्रों और 81 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ऑर्ट्स स्ट्रीम में फिजा बानो को 95.6 फीसदी के साथ दूसरा और हनीफा फिरदौस को 95 फीसदी अंक के साथ तीसरा रैंक मिली है। ऑर्ट्स स्ट्रीम का पास फीसदी 78.35 फीसदी रहा। परीक्षा में 57 छात्रों और 118 छात्राओं को फर्स्ट डिवीजन मिली है।

वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में सोफिया नूर ने 90.6 फीसदी के साथ दूसरा और रिदा खान ने 90 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम का पास 65.48 फीसदी रहा है। इसमें 37 छात्रों और 34 छात्राओं को फर्स्ट डिवीजन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed