फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sania Akhtar of Bangladesh came to India after Pakistani woman Seema Haider said Saurabh Tiwari married me

सरहद पार का प्यार: सीमा के बाद अब भारत आई सानिया अख्तर की पूरी कहानी, सौरभ के साथ अफेयर और फिर शादी, धोखा...

Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

अभी पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Sania Akhtar of Bangladesh came to India after Pakistani woman Seema Haider said Saurabh Tiwari married me
बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पबजी पार्टर सचिन मीणा के प्यार की खातिर सरहद लांघकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब एक और प्रेम कहानी सामने आई है। इस प्रेम कहानी का तब खुलासा हुआ जब एक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला का नाम सानिया अख्तर है। 
विज्ञापन


सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी के पास आई है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने नोएडा के रहने वाले अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों का अफेयर हुआ। इसके बाद दोनों शादी कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा भी एक साल का हो गया है। कुछ समय पहले सौरभ भारत आ गया। उसके बाद वह वापस नहीं गया। आरोप है कि उसका पति यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया करीब 10 दिन पहले अब अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। उसने खुद ही अपने पति सौरभ तिवारी की तलाश की। सानिया को पता चला कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पीड़ित महिला सानिया ने आरोप लगाया कि उसका पति सौरभ अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ना चाहती। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

बांग्लादेश की महिला सानिया अख्तर सोमवार को बच्चे को लेकर नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची। यहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी। 
 

आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते हुए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई। आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभ कांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। 
 

देखें वीडियो

महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed