फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sale of indigenous products is the need of the hour: Union Minister

स्वदेशी उत्पादों की बिक्री, समय की मांग : केंद्रीय मंत्री

Fri, 26 Sep 2025 03:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:17 AM IST
सार

करनाल के सतियों वाले मंदिर में हुए वोकल फॉर लोकल मेले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने स्थानीय उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस पहल से आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
Sale of indigenous products is the need of the hour: Union Minister

विस्तार

करनाल। सतियों वाले मंदिर मॉडल टाउन में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित वोकल फॉर लोकल मेले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों व खरीदारों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि निर्माता और दुकानदार, विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी सामानों का ही उत्पादन और बिक्री करें, ये समय की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें स्वदेशी चीजों की बिक्री के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। यह हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, संयोजक पार्षद संजीव मेहता, बेबी पाल, अलका चौधरी, पार्षद मुकेश अरोड़ा, मीनाक्षी भिंडर सहित जिला, मंडल व महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed