{"_id":"6894a99fc3bd9228350f29ec","slug":"ryan-international-school-captured-the-overall-trophy-in-skating-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70859-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रायन इंटरनेशनल स्कूल का स्केटिंग में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रायन इंटरनेशनल स्कूल का स्केटिंग में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के स्केटिंग खिलाड़ियों ने गाजियाबाद में आयोजित अंतर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण पदक समेत 23 पदक हासिल किए। इसमें कई जिलों से 21 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
गाजियाबाद के जेएसआर स्केटर पार्क में 7 अगस्त को अंतर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, सात रजत व छह कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा किया। रुद्र, दिलजीत, कुशाग्र, शौर्य, सौमिल, अक्षत, तनिष्क, आदिव, अक्षिता, अमायरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अनिरुद्र, आयुष, आरुष, रुहानिका, शशांक, फहम, सिद्धार्थ ने रजत पदक और आरव, आकर्ष, कैशा, काव्या, अम्मार, आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन चैतली ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।