फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rural and society sports talents will get a platformRural and society sports talents will get a platform

Noida News: ग्रामीण और सोसाइटी की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Mon, 29 Sep 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Rural and society sports talents will get a platformRural and society sports talents will get a platform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण व सोसाइटियों में छिपी क्रिकेट प्रतिभा को सामने लाने के लिए समाजवादी युवजन सभा की ओर से नवंबर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगत सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर क्रिकेट मैदान पर होगा। आयोजक अक्षय चौधरी ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह से 25 दिवसीय लेदर बॉल ग्रामीण क्रिकेट लीग व टेनिस बॉल सोसाइटी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण लीग में जिले से 64 टीम और सोसाइटी लीग में ग्रेटर नोएडा व वेस्ट स्थित सोसाइटियों से 64 टीमें भाग लेंगी। ग्रामीण टूर्नामेंट के मुकाबले सोमवार से शुक्रवार को खेले जाएंगे। विजेता टीम को दो लाख 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को एक लाख 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा वहीं, सोसाइटी टूर्नामेंट के मैच शनिवार व रविवार को होंगे। दोनों दिन 10-10 ओवर के करीब 14 मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मनीष भाटी, अमन यादव, अक्षय मुखिया, सुमित शर्मा, बबली भाटी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, नितिन भाटी, रोहित भाटी, अंकित भाटी, सचिन नागर, मनीष खारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed