{"_id":"6760437d2103ad1bbf0e2f40","slug":"rte-more-than-2-thousand-applications-received-for-admission-in-private-schools-grnoida-news-c-23-1-vns1013-48329-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरटीईः निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आएं 2 हजार से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरटीईः निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आएं 2 हजार से अधिक आवेदन
विज्ञापन
आरटीईः निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आएं 2 हजार से अधिक आवेदन
- किए जा सकते हैं एक से 19 दिसंबर तक आवेदन, चार चरण तक चलेगी प्रक्रिया, करीब 17 हजार हैं सीटें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहली बार निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लेने के लिए 16 दिन में 2 हजार से अधिक आवेदन विभाग को मिल चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक बच्चों के आवेदन 19 दिसंबर तक कर सकते हैं।
चार चरण तक चलने वाली प्रक्रिया में जनपद में 17 हजार से अधिक सीटें हैं। आरटीई प्रभारी आलोक मिश्र ने बताया कि पहले चरण के तहत करीब 3 हजार से अधिक आवेदन आने की संभावना है। 1100 से अधिक स्कूलों में आरटीई के तहत सीटें हैं। आवेदन आने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन होने के बाद सही आवेदन मिलने वाले बच्चों को 24 दिसंबर को लॉटरी में शामिल किया जाएगा। लॉटरी में नाम आने वाले बच्चों का दिसंबर से ही दाखिला कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी
चरण आवेदन की तिथि लॉटरी तिथि प्रवेश
प्रथम एक दिसंबर 24 से 19 दिसंबर 24 दिसंबर 27 दिसंबर
दूसरा एक जनवरी 25 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी
तीसरा एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चौथा एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पहली बार शासन की ओर से आरटीई की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हुई है। पहले चरण में तीन हजार से अधिक आवेदन आने की संभावना है। सभी पात्र छात्रों का निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीट पर दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी