फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RSS Sangh Pracharak reached Mewat

आरएसएस संघ प्रचारक पहुंचे मेवात

Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
RSS Sangh Pracharak reached Mewat
पुन्हाना। आरएसएस के हरियाणा प्रांत संघ प्रचारक पवन जिंदल सोमवार देर शाम पुन्हाना के गांव बिछौर में जजपा नेता इकबाल जेलदार के भतीजे के वलीमे में शिरकत करने पहुंचे। उनका फूलमाला और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन जिंदल ने कहा कि मेवात इलाका गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। 1947 से पहले ही मेवात आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है। कुछ लोग इसे बेवजह बदनाम करते हैं।
विज्ञापन

पवन जिंदल ने तीनाें कृषि कानून वापिस लेने के सवाल पर कहा कि किसानों के धरने पर लाल झंडे का इस्तेमाल कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तीनों कृषि कानून पढ़े जिसमें किसानों के खिलाफ उनमें कुछ नहीं लगा। किसानों की मांग पर तीनों कानून वापस लिए गए हैं। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि किसानों को वास्तविकता समझकर कोई निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा राजनीति ने देश का आजादी नहीं दिलाई बल्कि देश के दो फाड़ कर दिए। महात्मा गांधी नहीं चाहते थे कि देश का बटवारा हो लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की चाह से देश का बंटवारा हुआ। वहीं, कंगना रनाउत द्वारा देश को 2014 में आजादी मिलने के सवाल पर जिंदल ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। कहा कि जब कोई अवार्ड दिया जाता है तो उसका पहले का रिकार्ड देखा जाता है, अवार्ड लेने के बाद व्यक्ति क्या कहता है ये अलग बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed