फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 4 crore will be recovered from 3800 Scheduled Caste people

Noida News: अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से लोन के चार करोड़ की होगी वसूली

Sun, 30 Jun 2024 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Rs 4 crore will be recovered from 3800 Scheduled Caste people
अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से चार करोड़ की होगी वसूली
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए अनुसूचित जाति के युवाओं को दिया गया था योजनाओं में लोन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से चार करोड़ रुपये लोन की वसूली की जाएगी। स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत उनको लोन दिया गया था। लोन की अवधि पूरी होने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया है। पैसा वापस कराने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित विकास निगम के अधिकारी जुटे हैं।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित विकास निगम ने विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए 3800 लोगों को 1997 से 2022 तक लोन दिया गया था। जिसमें सब्सिडी की राशि कम करने के बाद बकाया राशि को संबंधी बैंकों में जमा करना था। जिसमें एक लाख रुपये से कम राशि के लोग अधिक है। इस तरह की सभी योजनाएं 2022 में खत्म हो चुकी हैं। 3800 लोगों पर करीब 4 करोड़ रुपये बकाया है। संबंधी लोगों से विभाग के कर्मचारी संपर्क करके पैसा जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


-अनुसूचित जाति के 3800 लोगों पर करीब 4 करोड़ रुपये लोन का बकाया है। उसकी वसूली की जा रही है। -नीलम चौहान समाज कल्याण अधिकारी (विकास) गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article