फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 100 crore will be spent on new electrical infrastructure and repairs

Noida News: बिजली के नए ढांचे व मरम्मत के लिए खर्च होंगे 100 करोड़

Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 100 crore will be spent on new electrical infrastructure and repairs
बिजली के नए ढांचे व मरम्मत के लिए खर्च होंगे 100 करोड़
विज्ञापन

- नए वित्त वर्ष के लिए भेजा 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बिजली ढांचे को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम बिजनेस प्लान के तहत 100 करोड़ रुपये नए वित्तीय वर्ष में खर्च करेगा। इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। जिले के सभी अभियंतों से वर्क ऑर्डर मांगे गए थे। इसके आधार पर नोएडा जोन ने प्रस्ताव बनाकर मेरठ मुख्यालय को भेजा है। इस प्रस्ताव में बिजली उपकेंद्रों की संख्या और क्षमता वृद्धि के साथ ही पुराने बिजली ढांचे को भी मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि नए वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। सभी डिवीजनों से वर्क प्रस्ताव जोन स्तर पर मांगा गया था। इस प्रस्ताव से जिले में करीब 10 नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही 20 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिन स्थानों पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, उन स्थानों पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वर्ष 2022-2023 में पुराने बिजली ढांचे को मजबूत करने के शेष रह गए कार्य को पूरा किया जाएगा। इसमें पुराने बिजली ढांचे को मजबूत किया जाएगा औेर लाइनों की क्षमता वृद्धि के लिए नई लाइनें भी डाली जाएंगी। ताकि बिजली की मांग बढ़ने पर लाइनों में होने वाले स्थानीय फॉल्ट से बचाया जा सके। निगम अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब पांच सौ जर्जर व कमजोर बिजली खंभों को भी बदले जाएगे।
विज्ञापन

----
मेरठ मुख्यालय को नए वित्त वर्ष के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। एए वित्त वर्ष में भी बिजली ढांचे के सुदृढ़ करने पर जोर रहेगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। -संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed