{"_id":"6926fdf98d4483706609e45c","slug":"rohit-became-the-rwa-president-of-udaygiri-and-the-vice-president-noida-news-c-1-noi1095-3671063-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उदयगिरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने रोहित, उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उदयगिरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने रोहित, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
-सेक्टर 34 स्थित उदयगिरि-प्रथम बी-10ए और बी-12 में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हो गए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-34 स्थित उदयगिरि-प्रथम बी-10ए और बी-12 में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव में टीम रोहित के पांच सदस्यों ने जीत हासिल की है। ऐसे में रोहित को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनाया गया है। निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में चुनाव की प्रकिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया में टीम रोहित और टीम रामजी पांडेय समेत कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था। टीम रामजी पांडेय अपने चार साथियों के साथ अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में टीम रोहित के साथ चार उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए। परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसमें आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोहित, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, महासचिव वेद प्रकाश तिवारी, सचिव शंभू कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी ने डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार को चुनाव से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करा दिए हैं। निवासियों को नई टीम से पारदर्शी कामकाज और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद है। अध्यक्ष रोहित ने कहा कि सोसाइटी में सुरक्षा व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।