फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robery in many homes left from the womens sense

महिला की कॉल ने बचाई अन्य घरों की डकैती

Wed, 21 Oct 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
robery in many homes left from the womens sense
महिला की सूझबूझ से बची अन्य घरों में डकैती
विज्ञापन

जारचा। कस्बा और जमशेदपुरा गांव में सोमवार को 2 परिवारों को बंधक बनाकर डकैती के मामले में मंगलवार को एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे पीड़ितों से मिले। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी और वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है। कस्बे में टेंट कारोबारी भूपेंद्र और गांव में किसान के घर डकैती हुई थी। जांच में पता चला कि भूपेंद्र की पत्नी की सूझबूझ से क्षेत्र के अन्य घरों में डकैती की वारदात टल गई। बदमाशों भूपेंद्र को बंधक बना लिया था। इसी बीच पत्नी ने सास को फोन कर इसकी सूचना दे दी थी। हालांकि, इससे पहले उन्होंने पुलिस को भी फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था। इसी दौरान भनक लगते ही निगरानी कर रहे बदमाश ने फोन छीनने के बाद सिम निकालकर फेंक दिया था।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने मकान के पास स्थित झोपड़ी में रहने वाले मछली पालक आकाश को भी बंधक बनाया था। डकैती के बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी को कमरे में बंद बाहर से कुंडी लगा दी और एक बदमाश निगरानी के लिए बाहर खड़ा हो गया। शेष चारों भूपेंद्र को बंधक बनाकर आसपास के अन्य घरों की रेकी करने पहुंचे। बदमाशों ने छह घरों की रेकी की। इसके बाद वह जोगी नाम के ग्रामीण के मकान की छत पर चढ़ गए। तभी भूपेंद्र के घर में पहरा दे रहा बदमाश पहुंचा और बताया कि भूपेंद्र की पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी है। ऐसे में बदमाश घबरा गए और नीचे उतर आए।
विज्ञापन

पेड़ की मदद से छत पर चढ़े थे बदमाश
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों ने नकाब लगा रखा था। एक ने काली पैंट और बाकी चारों ने काली हाफ पैंट पहन रखी थी। एक बदमाश ने कमर में तीन तमंचे लगा रखे थे। जबकि एक ने बड़ा सा छुरा हाथ में ले रखा था। भूपेंद्र ने वारदात के बाद घर के उस पेड़ को कटवा दिया है। जिस पर चढ़कर बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी से अलग मकानों को बनाया निशाना
बदमाशों ने आबादी से अलग बने मकानों को निशाना बनाया है। इससे वारदात में घुमंतू गिरोह के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed