फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robbbery with bank maneger

प्रबंधक को अगवा कर लूटा, विरोध पर मारपीट कर फेंका

Wed, 01 Jan 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Robbbery with bank maneger
प्रबंधक को अगवा कर लूटा, विरोध पर मारपीट कर फेंका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परी चौक के पास कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक बैंक मैनेजर को अगवा कर लिया और उससे सोने की चेन, अंगूठी व 3200 रुपये लूट लिए। वहीं, विरोध करने पर मारपीट की और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित परी चौक से तीन किलोमीटर दूर फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि पहचान न होने पाए इसलिए बदमाशों ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी थी। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुर्जा निवासी हेमंत भारद्वाज दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बैंक जा रहे थे। करीब 8:30 बजे बस पकड़ने के लिए वह परी चौक पर पहुंचे। यहां सर्विस रोड पर बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक बिना नंबर की कार उनके पास आकर रुकी। उसमें पहले से 4 लोग सवार थे। कार सवारों ने उनसे रुकने के लिए कहा और जैसे वह रुके तो बगैर कुछ कहे उन्हें धक्का देकर कार में बैठा लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और सिर पर पिस्टल तानकर चुपचाप बैठने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल, चोने की चेन, अंगूठी और 3200 रुपये लूट लिए। वहीं, विरोध करने पर मारपीट भी की और पुलिस में शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे पर पर उन्हें फेंककर फरार हो गए। उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed