फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road widening work started from

Noida News: रबूपुरा से नानकेश्वर मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

Fri, 11 Jul 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Road widening work started from
फोटो
विज्ञापन

-झाझर से भाईपुर तक 9.5 किलोमीटर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी करा रहा निर्माण
-21 करोड़ की लागत आएगी निर्माण कार्य में, दोनों ओर खोदाई काम जारी
माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। रबूपुरा से भाईपुर ब्रह्मन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए खोदाई का कार्य किया जा रहा है। झाझर-रबूपुरा-भाईपुर तक 9.5 किलोमीटर मार्ग 10 मीटर चौड़ा होना है। वर्तमान में सड़क सिंगल रोड है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेगी।


यमुना सिटी के भाईपुर ब्रह्मान गांव से रबूपुरा कस्बे होते हुए झाझर तक सिंगल रोड कुछ ही वर्ष पहले बनी है। झाझर और रबूपुरा के निवासी यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास तक जाने आने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। विशेषकर सावन में कांवड़िए भी इसका उपयोग करते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास होते हुए सड़क भाईपुर ब्रह्मान गांव स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर तक जाती है। इस रोड पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। सिंगल रोड होने के चलते हादसों की आशंका रहती है। वहीं, इस रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से रात में दुर्घटना की संभावना प्रबल रहती है। लंबे समय से इस रोड के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

इसके लिए क्षेत्र की जनता ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह और सरकार तक गुहार लगाई थी। इसके बाद इस सड़क के चौड़ीकरण की योजना बनी। शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण का जिम्मा सौंपा गया है। जून माह में सड़क चौड़ीकरण के लिए रबूपुरा में सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण भी हटाया गया था। पहले चरण में रबूपुरा से यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास तक निर्माण किया जाना है। अब सड़क चौड़ीकरण के लिए रबूपुरा से सड़क किनारे दोनों ओर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
21.46 करोड़ रुपये आएगी लागत
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही 9.5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण में 20.95 करोड़ की लागत आएगी। पांच वर्षों तक सड़क की मरम्मत के लिए 50.56 लाख रुपये अलग से मंजूर किए गए है। इस तरह कुल लागत 21.46 करोड़ रुपये आएगी। शासन से लोक निर्माण विभाग को सड़क को बनाने के लिए 4.19 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई थी।

---
डबल रोड बनने से कनेक्टिविटी होगी आसान
10 मीटर सड़क चौड़ी होने के बाद इसे डबल रोड में विभाजित कर दिया जाएगा। साथ ही दोनों ओर के वाहनों को टकराने से बचाने के लिए लोहे के डिवाइडर लगाए जाएंगे। डबल रोड बनने से झाझर से रबूपुरा होते हुए भाईपुर ब्रह्मान तक आने वाले वाहन चालकों को आसानी होगी। साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed