फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: दुर्घटना में घायल छात्रों की हालत चिंताजनक, डंपर मालिक व चालक हिरासत में

Tue, 02 Sep 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
road accident
दादरी। रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे के पास बीते सोमवार को तेज रफ्तार कार की डंपर से टक्कर हो गई थी। टक्कर होने के मामले में पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है। घायलों में युगराज की हालत चिंताजनक बनी है। ग्रेटर नोएडा अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने डंपर चालक व मालिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सोमवार को एक विश्वविद्यालय के बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र कार में सवार होकर विश्वविद्यालय के लिए जा रहे थे। जाते समय दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे के पास डंपर से कार की टक्कर हो गई थी। कार को छात्र युगराज चला रहा था। कार में इशिका, अन्वी, यश और हर्ष बैठे हुए थे। टक्कर जबरदस्त होने पर कार के परखच्चे उड़ गए थे। घायलों का इलाज ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। जबकि घायल युवराज की हालत चिंताजनक बनी है। एसएसआई दीनानाथ यादव का कहना है कि डंपर मालिक व चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed