फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कारोबारी की कार पलटी, पति-पत्नी घायल

Sun, 15 Feb 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
road accident
तेज रफ्तार कार की टक्कर से कारोबारी की कार पलटी, पति-पत्नी घायल
विज्ञापन

-सेक्टर-121 गढ़ी गोल चक्कर पर हुई घटना, शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-121 गढ़ी गोल चक्कर पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्क्रैप और लॉजिस्टिक्स कारोबारी की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कारोबारी की कार पलट गई। वहीं अनियंत्रित कार आगे जाकर टकरा गई। हादसे में पलटी कार में कारोबारी की पत्नी व बेटी थीं। पति-पत्नी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गंभीर चोट नहीं आई है। शिकायत पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कारोबारी का आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार का चालक नशे में था।




थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत ग्रेटर नोएडा वेस्ट निराला ग्रीनशायर सोसाइटी निवासी अभिजीत राय ने दी है। बताया है कि शनिवार रात आठ बजे पत्नी और बेटी के साथ अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे। जब वे गढ़ी गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही वरना कार ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी ब्रेजा कार क्षतिग्रस्त हुई और पलट गई। इस दौरान उनको व उनकी पत्नी को चोट आई है। अभिजीत का आरोप है कि दूसरी कार का चालक नशे की हालत में था और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed