फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Respiratory distress persists, with Greater Noida the second most polluted city in the country, and Noida third.

Noida News: सांसों पर संकट बरकरार, देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो, नोएडा तीसरे स्थान पर

Sun, 16 Nov 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Respiratory distress persists, with Greater Noida the second most polluted city in the country, and Noida third.
फोटो:
विज्ञापन


- ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 419 और नोएडा का 385 दर्ज हुआ

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के निवासियों को प्रदूषित हवा से छुटकारा नहीं मिल रहा है। रविवार को भी ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) डार्क रेड जोन में 419 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद के साथ संयुक्त रूप से देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं 385 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
दोनों शहरों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई सेक्टरों में सड़कों पर पानी के छिड़काव के साथ पेड़ों को भी नहीं धोया जा रहा है। इससे निवासी परेशान हैं। अहम है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा 418 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था। रविवार को हवा चलने के कारण एक्यूआई में सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन एक्यूआई एक अंक बढ़कर 419 पहुंच गया।
विज्ञापन

इस सीजन में पहली बार लगातार दूसरे दिन डार्क रेड जोन में ग्रेनो
इस सीजन में पहली बार ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई लगातार दूसरे दिन डार्क रेड जोन में रहा है। जबकि नवंबर में तीसरी बार ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई डार्क रेड जोन में पहुंचा है। रविवार होने के कारण प्राधिकरण के एंटी स्मॉग गन भी नहीं चली। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण और यूपीपीसीबी मनमानी कर रहे हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed