{"_id":"68e1419639122268980b5c34","slug":"residents-upset-with-pg-operating-in-upcountry-society-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-192-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपकंट्री सोसाइटी में संचालित पीजी से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपकंट्री सोसाइटी में संचालित पीजी से निवासी परेशान
Sat, 04 Oct 2025 09:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के हुड़दंग से बिगड़ रहा माहौल, असामाजिक गतिविधियां करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी में संचालित पीजी को बंद कराने की मुहिम छेड़ी है। निवासियों का आरोप है कि पीजी में रहने वाले छात्र रोजाना हुड़दंग मचाते हैं जिससे माहौल बिगड़ रहा है। अपकंट्री वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय भी लिया है।
कुछ दिन पहले सोसाइटी में बने एक अवैध हॉस्टल पर यूथ एंड गवर्नेंस स्टेट अथॉरिटी ने भी मामला दर्ज किया है। इसके बाद भी सोसाइटी में पीजी व हॉस्टल बनने की संख्या बढ़ रही है। सोसाइटी के निवासियों ने पीजी को बंद कराने की मांग उठाई है। सोसाइटी के समीप स्थित निजी विश्वविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में पीजी में लेकर रहते हैं।
अपकंट्री वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने शिकायत में कहा कि पीजी व हॉस्टल निवासियों की सुरक्षा, शांति को प्रभावित कर रहे हैं। बिना किसी सत्यापन के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बगैर पंजीकरण के हॉस्टल व पीजी संचालित हो रहे हैं जो कि गलत है। इसके विरोध में निवासियों ने पुलिस आयुक्त से भी शिकायत करने का निर्णय लिया है।