{"_id":"6a2d654dac347935a008e173","slug":"residents-protest-hike-in-maintenance-charges-approach-the-police-station-noida-news-c-23-1-lko1064-97403-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रखरखाव शुल्क में वृद्धि का किया विरोध, निवासी पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रखरखाव शुल्क में वृद्धि का किया विरोध, निवासी पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में मेंटेनेंस वृद्धि को लेकर रखरखाव एजेंसी व निवासियों के बीच बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर एसीपी पवन कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रविवार को होने वाले प्रदर्शन की अनुमति मांगी।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे संजय शर्मा ने बताया, एसीपी ने हस्तक्षेप करते हुए रखरखाव एजेंसी के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इसके बाद रखरखाव एजेंसी के प्रतिनिधि निखिल सिसोदिया को कोतवाली बुलाया गया। एसएचओ मुनेंद्र की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक हुई। निवासियों ने रखरखाव शुल्क में वृद्धि को तत्काल वापस लेने, काम न करने पर एजेंसी द्वारा तीन माह का नोटिस देकर परिसर छोड़ने की मांग की। निवासियों का कहना है कि यदि रखरखाव शुल्क में वृद्धि भी करनी है तो सर्वसम्मति से बैठक बुलाकर एजेंसी पहले अपना पक्ष रखती तब शुल्क में वृद्धि करती। हालांकि बैठक में कोई हल नहीं निकल पाया। काेतवाली प्रभारी मुनेंद्र ने आगामी बुधवार को बैठक तय की हैं। इसमें शुल्क वृद्धि पर सहमति के आधार पर समाधान निकाला जाएगा।